उत्तराखंड। राज्य में फिर से आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के बड़ी संख्या में तबादले किए गए। गुरुवार देर शाम ट्रांसफर से जुड़ा आदेश जारी किया गया है। तबादला आदेश के अनुसार कई जिलों के डीएम भी बदले गये हैं। इन जिलों में पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चंपावत, उत्तरकाशी जिले शामिल हैं।
प्रतीक जैन को रुद्रप्रयाग का जिलाधिकारी बनाया गया है। मनीष कुमार को चंपावत की जिम्मेदारी दी गई है।प्रशांत कुमार आर्य को उत्तरकाशी का डीएम बनाया गया है. स्वाति भदौरिया को पौड़ी गढ़वाल का डीएम बनाया गया है।पौड़ी के डीएम की जिम्मेदारी देख रहे आशीष कुमार को यूकाडा का जिम्मेदारी दी गई है।
मुख्य सचिव से लेकर जिलाधिकारी और पीसीएस अधिकारियों तक की जिम्मेदारी में भी बदलाव हुआ है। पिछले लंबे समय से जलागम देख रहे मुख्य सचिव आनंद वर्धन से अब यह जिम्मेदारी हट गई है। इसी तरह कई सालों से पर्यटन की जिम्मेदारी देख रहे सचिन कुर्वे को भी अब हटा दिया गया है।उनकी जगह धीराज सिंह को बुलाया गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले की सूची
वे अब तक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी देख रहे थे।पंकज पांडे से श्रम विभाग हटाया गया है। दिलीप जावलकर से सहकारिता की जिम्मेदारी वापस ली गई है। इसी तरह आर राजेश कुमार से भी सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। पिछले लंबे समय से किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे युगल किशोर पंत को अब सिंचाई जैसे बड़े विभाग की जिम्मेदारी दे दी गई है। को सोनिका से निबंधक सहकारिता के साथ-साथ यूकाडा की जिम्मेदारी वापस ली गई है।
Leave a Reply