कैबिनेट विस्तार के बाद आज पहली मंत्रीमंडल बैठक… मंत्री सतपाल महाराज बैठक में नहीं होंगे शामिल

 

हरीश थपलियाल 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में सुबह 10 बजे कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। कैबिनेट विस्तार के बाद यह पहली बैठक है, जिसमें सभी नवनियुक्त मंत्री भी हिस्सा लेंगे।

फाइल फोटो

बैठक में मंत्री खजान दास, भरत चौधरी, राम सिंह कैड़ा, प्रदीप बत्रा और मदन कौशिक सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहेंगे। हालांकि, अस्वस्थता के चलते कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज इस बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में आगामी चारधाम यात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा की जा सकती है। यात्रा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष फोकस रहने की संभावना है।इसके अलावा भविष्य में पेट्रोलियम पदार्थो की उपलब्धता को देखते हुए विस्तृत चर्चा हो सकती है। राज्य के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *