
ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 2.18 किलो चरस व 5 किलो डोडा पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार।
हरीश थपलियाल टीवी पत्रकार
देहरादून। Anti Narcotics Task Force Uttarakhand (एएनटीएफ) ने सप्ताह भर में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 180 ग्राम अवैध चरस (व्यावसायिक मात्रा) और 5 किलो डोडा पोस्त के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून क्षेत्र में पुलिस टीम के साथ संयुक्त अभियान के तहत की गई।
यह अभियान पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के अंतर्गत चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह के निर्देश पर एएनटीएफ को प्रदेशभर में सघन निगरानी और कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। पुलिस उपाधीक्षक परवेज अली के पर्यवेक्षण में 23 फरवरी 2026 को संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भागवत पुत्र नारायण (31 वर्ष), निवासी ग्राम न्यू सारी, थाना धोतरी, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई है। आरोपी कार में अवैध चरस और डोडा पोस्त की तस्करी कर देहरादून और ऋषिकेश क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचने जा रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि यह मादक पदार्थ उसने टिहरी गढ़वाल के बूढ़ा केदार क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से खरीदा था और अधिक धन कमाने के लालच में तस्करी कर रहा था।
बरामदगी:
-
2 किलो 180 ग्राम अवैध चरस (व्यावसायिक मात्रा)
-
5 किलोग्राम डोडा पोस्त
एसएसपी एसटीएफ ने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी में शामिल न हों। नशा तस्करों की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या एसटीएफ/एएनटीएफ को दें।
संपर्क नंबर: 0135-2656202, 9412029536
एसटीएफ/एएनटीएफ की टीम में इंस्पेक्टर भवानी शंकर पंत, एसआई दीपक मैठाणी, एएसआई योगेंद्र सिंह, एएसआई मनोज बेनीवाल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।