
भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए चमोली जिले के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन पहुंचे। उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन में सरकार के ₹7,844.18 करोड़ के अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। चर्चा के बाद बजट को पारित किए जाने की कार्यवाही की जाएगी।
विधानसभा के इस सत्र में अनुपूरक बजट सरकार के लिए अहम है। इसके माध्यम से चालू वित्तीय वर्ष की अतिरिक्त वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रावधान किए जाएंगे। सदन की चर्चा के बाद बजट पारित होने से संबंधित विभागों के लिए अतिरिक्त धनराशि के उपयोग का रास्ता साफ होगा।