
श्रीनगर गढ़वाल। देवस्थली कॉलेज ऑफ नर्सिंग, ग्राम बेलकंडी देहलचौरी रोड, श्रीनगर गढ़वाल की ओर से Community Engagement – Health Outreach कार्यक्रम के तहत गांव में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कॉलेज के डॉक्टरों एवं नर्सिंग छात्र-छात्राओं की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी।
शिविर के दौरान बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के ब्लड प्रेशर सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित खान-पान, स्वच्छता और समय रहते बीमारी की पहचान के महत्व के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम में प्रिवेंटिव हेल्थकेयर, हेल्थ अवेयरनेस, इम्युनाइजेशन सपोर्ट, बेटर हेल्थ फॉर ऑल और हेल्थी कम्युनिटीज जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया। आयोजकों ने कहा कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
“Healthy Community, Stronger Tomorrow” की भावना के साथ आयोजित इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की। ग्रामीणों ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाने की मांग की।