
यमुनोत्री हाईवे का हवाई निरीक्षण करते सीएम धामी
उत्तरकाशी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रवाई घाटी में यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड में बादल फटने के स्थान सहित ओजरी और स्यानाचट्टी का हवाई निरीक्षण किया। इसके साथ ही यमुनोत्री क्षेत्र के आसपास के स्थितियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शासन और प्रशासन के उच्च अधिकारियों को युद्धस्तर पर स्थिति को सुधारने के लिए धरातल पर कार्य करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही कहा कि आपदा के दौरान प्रभावित व्यक्ति का हर संभव मदद दी जाएगी। बीते 28 जून को यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के समीप बादल फटने के कारण वहां पर एक निजी होटल का कार्य करने वाले टिनशेड और पलाई के कमरों में रह रहे नौ लोग मलबे और पानी के साथ बह गए थे। वहीं 20 मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया। मलबे में बहे लोगों में से दो के शव बरामद हो गए थे।
सीएम धामी ने मांगी राहत बचाव कार्यों की रिपोर्ट
वहीं सात अन्य अभी लापता हैं। उनकी खोज की जा रही है। दूसरी ओर ओजरी में भी यमुनोत्री हाईवे का हिस्सा बहने के कारण उस पर एक सप्ताह बाद भी आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। हालांकि वहां पर एनएच विभाग की ओर से 24 मीटर लंबे स्पान पुल का निर्माण युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड सहित ओजरी और स्यानाचट्टी आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण किया।
Leave a Reply