
हरीश थपलियाल, टीवी पत्रकार
उत्तरकाशी। रामसुंदर नौटियाल राज्यमंत्री उपाध्यक्ष भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण की और से चिन्यालीसौड़ विकासखंड के नववार्चित ग्राम पंचायत प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ,जिला पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह और संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। यह कार्यक्रम ब्लॉक सभागार चिन्यालीसौड़ में 17 अक्टूबर को रखा गया।
राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने बताया कि हाल ही में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी रहे पंचायत प्रतिनिधियों के बीच संवाद स्थापित किया जायेगा। चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश ने भीषण आपदाएं देखी है। जिसके चलते नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ न तो संवाद की संभावनाएं बन सकी न ही मुलाकात हो पाया। लोकतंत्र की सबसे छोटी सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्य केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को गांव के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सेतु का काम करते हैं। भारत की आत्मा गांव में बसती है और गांव के मजबूत नेतृत्व से होने वाले सशक्तिकरण से देश मजबूत होगा।
जब आप इस नई जिम्मेदारी को संभाल रहे हैं तो इसी साल राज्य भी अपने गठन की रजत जयंती मना रहा है। जहां राज्य ने गठन के बाद एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया है तो रजत जयंती के बाद राज्य को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब जनता ने आपके हाथों में सौंपी और आप ग्रामीणों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे इसका हमें भी विश्वास है।
प्रकाश के उत्सव दीपावली, से पूर्व आप सभी पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान में और आपके साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आप सभी की उपस्थिति अपेक्षित है। कार्यक्रम में वर्तमान, भविष्य की चुनौतियों, संभावनाओं, उपलब्धियों पर चर्चा होगी और राज्य व केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए भूमिका पर भी चर्चा होगी।