धामी कैबिनेट का विस्तार: मदन कौशिक समेत 4 नए मंत्रियों ने ली शपथ। 

हरीश थपलियाल, देहरादून।  उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया, जिसमें कई नए चेहरों को शामिल किया गया। इस क्रम में मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, भरत सिंह चौधरी, खजान दास और मदन सिंह कैड़ा को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाते राज्यपाल जनरल गुरमीत सिंह 

 

 

मंत्री प्रदीप बत्रा

मंत्री भरत चौधरी

 

मंत्री खजान दास

सभी नवनियुक्त मंत्रियों ने राजभवन में आयोजित गरिमामय समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ नेता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

मंत्रिमंडल विस्तार को राज्य की प्रशासनिक और राजनीतिक चुनौतियों के मद्देनज़र महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए मंत्रियों को सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और विकास कार्यों को गति देने की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मंत्रियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे जनहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रदेश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *