मूसलाधार बारिश में 6 घंटे आर्च ब्रिज पर डटे रहे चेयरमैन मनोज कोहली, डीएम के आश्वासन के बाद उतरे नीचे

 

 

 

 

 

डीएम प्रशांत आर्य के आश्वासन के बाद ट्रॉली के जरिये नीचे उतरते चेयरमैन मनोज कोहली

हरीश थपलियाल टीवी पत्रकार 

चिन्यालीसौड़। नगरपालिका चिन्यालीसौड़ के अध्यक्ष मनोज कोहली ने विभिन्न मांगों को लेकर आर्च ब्रिज पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। वह लगातार 6 घंटों तक मूसलाधार बारिश के बीच पुल पर डटे रहे, जिससे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

कोहली की प्रमुख मांगों में नगरपालिका के ईओ के स्थानांतरण को स्थगित करना, बीआरओ द्वारा नगर क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य शुरू करना, आपदा से प्रभावित कार्यों को शीघ्र शुरू कराना, जल संस्थान के कार्यों की जांच कराना तथा जिलाधिकारी को मौके पर बुलाना शामिल था। साथ ही उन्होंने जांच कमेटी को आर्च ब्रिज पर बुलाने की भी मांग रखी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन सक्रिय हुआ। डीएम प्रशांत आर्य से फोन पर वार्ता के बाद चेयरमैन मनोज कोहली को सभी मांगों के समाधान का आश्वासन दिया गया। आश्वासन मिलने के बाद कोहली पुल से नीचे उतर गए, जिससे मामला शांत हुआ।

इस दौरान मौके पर एसडीएम डुंडा देवानंद शर्मा, तहसीलदार अर्पिता, कोतवाल धरासू मनोज असवाल, कोतवाल उत्तरकाशी दिनेश कुमार, एसडीआरएफ की टीम तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *