उत्तरकाशी में भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान तक पंहुचा जलस्तर!

हरीश थपलियाल टीवी पत्रकार 

उत्तरकाशी। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। हर्षिल क्षेत्र में भागीरथी नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है, जिससे प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है।

 

डीएम प्रशांत आर्य के मुताबिक ऊपरी हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते भागीरथी सहित अन्य नदियों का जलप्रवाह बढ़ा है। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है तथा नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से नदी के समीप न जाने की अपील की गई है।

 

प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों, पुलिस, SDRF तथा राजस्व टीमों को अलर्ट मोड पर रखा है। संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव दलों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

हर्षिल में भागीरथी नदी का बढ़ता जलस्तर

जिला प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों और यात्रियों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *