उत्कृष्ट सेवा का सम्मान, 2ic अरविंद चंद्र को स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस पदक

हरीश थपलियाल, टीवी पत्रकार उत्तराखंड 

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर देश की सीमाओं की सुरक्षा और राष्ट्रसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के अधिकारी अरविंद चंद्र को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके लंबे, समर्पित और चुनौतीपूर्ण सेवाकाल में निभाई गई जिम्मेदारियों तथा राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान है।

अरविंद चंद्र 2 इन कमांड ITBP

वर्तमान में अरविंद चंद्र पिथौरागढ़ के मिर्थी में 7 वीं वाहिनी 2IC इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (सेकेंड-इन-कमांड) के पद पर तैनात हैं। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने देश के अत्यंत संवेदनशील एवं दुर्गम सीमावर्ती क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

 

अरविंद चंद्र ने उत्तराखंड की चीन सीमा के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश और लेह जैसे सामरिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी अपनी सेवाएं दी हैं। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, अत्यधिक ऊंचाई, विपरीत मौसम और चुनौतीपूर्ण सीमावर्ती परिस्थितियों के बीच उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

 

सीमाओं की निगरानी से लेकर जवानों के नेतृत्व और ऑपरेशनल जिम्मेदारियों तक, उनके सेवाकाल में अनेक महत्वपूर्ण दायित्व शामिल रहे हैं। दुर्गम सीमांत क्षेत्रों में सेवा के दौरान उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और समर्पण ने उन्हें एक अनुभवी सीमा प्रहरी के रूप में पहचान दिलाई।

 

स्वतंत्रता दिवस पर मिला यह सम्मान न केवल अरविंद चंद्र की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि उन तमाम सीमा प्रहरियों के समर्पण का भी सम्मान है, जो देश की सीमाओं पर कठिन परिस्थितियों में डटे रहकर राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। अरविंद चंद्र की यह उपलब्धि उत्तराखंड और पूरे अर्धसैनिक बल के लिए गौरव का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *