
हरीश थपलियाल टीवी पत्रकार
उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ विकास खंड के अंतर्गत नेरी (दिकोली) गांँव में रविवार को बहुउद्देशीय शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर क्षेत्रवासियों को जानकारी और सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा, खाद्य आपूर्ति, कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास, होम्योपैथिक, पशुपालन और वन विभाग सहित कई विभागों की सक्रिय भागीदारी रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार ने शिविर का निरीक्षण किया और विभिन्न स्टॉलों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
शिविर में कनिष्ठ प्रमुख भानुप्रिया थपलियाल, ग्राम प्रधान नेरी श्रीमती रजनी चौहान,परियोजना निदेशक अजय सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ रजनीश सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ धर्मेंद्र सिंह नाथ, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विजय राज बिष्ट, कैलाश रमोला खंड विकास अधिकारी समेत कई विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। इसके अलावा क्षेत्र के बगोड़ी के ग्राम प्रधान देवराज बिष्ट, प्रवीण रांगड़, जगमोहन राणा,प्रदीप मणीवाल, पूर्व प्रधान मल्ली खुशपाल रमोला,बीजेपी नेता शीशपाल रमोला, सदस्य क्षेत्र पंचायत रोंतल रास विहारी सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाया। स्थानीय ग्रामीणों ने इसे जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।