
हरीश थपलियाल टीवी पत्रकार
देहरादून। राजधानी देहरादून के एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने बुधवार को जनहित एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, संबंधित निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों को उनके नाम के सम्मुख अंकित नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी कार्यालय से जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।