राजधानी देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी, डीएम आशीष चौहान ने कल छुट्टी के आदेश जारी किए। 

 

 

कल देहरादून में छुट्टी के आदेश

हरीश थपलियाल टीवी पत्रकार 

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 6 अगस्त गुरुवार को उत्तराखण्ड के देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए आईएमडी ने इन जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम चेतावनी के बाद उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) ने सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

 

इसी क्रम में जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष चौहान ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 6 अगस्त को देहरादून जनपद के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास जाने से परहेज करें। वहीं जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *