वन महकमे में बड़ा फेरबदल, PCCF से DFO तक तबादले

 

हरीश थपलियाल, टीवी पत्रकार 

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। लंबे समय से प्रतीक्षित इस फेरबदल में प्रमुख वन संरक्षक (PCCF) से लेकर प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) स्तर तक कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है, जबकि कुछ को अतिरिक्त दायित्व भी सौंपे गए हैं।

ये हुए प्रमुख बदलाव 

 

 

– प्रमुख वन संरक्षक विजय कुमार को उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

IFS अधिकारियों की तबादला सूची

 

– प्रमुख वन संरक्षक बी.पी. गुप्ता को वन पंचायत तथा मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

– प्रमुख वन संरक्षक गिरजा शंकर पांडे को उत्तराखंड वन विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

 

 

DFO स्तर के अधिकारियों की सूची

 

– रंजन कुमार मिश्रा को कैंपा परियोजना का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (अतिरिक्त प्रभार) नियुक्त किया गया है।

 

– मनोज चंद्रन को बांस एवं रेशा विकास परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है।

 

– पी.के. पात्रों को उत्तराखंड वन संसाधन परियोजना (जायका) का मुख्य परियोजना निदेशक नियुक्त किया गया है।

 

– धीरज पांडे को मुख्य वन संरक्षक (कुमाऊं) की जिम्मेदारी दी गई है।

 

– साकेत बडोला को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का निदेशक नियुक्त किया गया है।

 

– नीतीश मणि त्रिपाठी को उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड का सदस्य सचिव बनाया गया है।

 

– मयंक शेखर झा को उत्तराखंड वन विकास निगम में क्षेत्रीय प्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

– कल्याणी को DFO रुद्रप्रयाग एवं उप वन संरक्षक, केदारनाथ वन प्रभाग नियुक्त किया गया है।

 

– कुंदन कुमार को उप वन संरक्षक, हल्द्वानी वन प्रभाग एवं अनुसंधान हल्द्वानी का दायित्व दिया गया है।

 

– अभिमन्यु को उप वन संरक्षक, चकराता वन प्रभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

वन विभाग में हुए इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्यों में गति और बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *