कैबिनेट टेबल पर आज कई बड़े मुद्दे, धामी सरकार ले सकती है अहम निर्णय

 

हरीश थपलियाल टीवी पत्रकार 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को सचिवालय में दोपहर 12:30 बजे राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार की मुहर लगने की संभावना है।

फाइल फोटो

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट के एजेंडे में प्रशासनिक, विकास, वित्तीय और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषय शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा विभिन्न विभागों की नई योजनाओं, नीतिगत संशोधनों और लंबित प्रस्तावों पर भी निर्णय लिया जा सकता है।

बैठक में लिए गए फैसलों पर प्रदेशभर की नजर रहेगी, क्योंकि कई ऐसे प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है जिनका सीधा असर आम जनता और राज्य के विकास कार्यों पर पड़ेगा। कैबिनेट बैठक के बाद सरकार की ओर से लिए गए निर्णयों की आधिकारिक जानकारी प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से साझा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *