हरीश थपलियाल टीवी पत्रकार

चिन्यालीसौड़। ग्राम पंचायत तुल्याड़ा वार्ड के अंतर्गत नेरी गांव में शुभम रावत पुत्र श्री किशन सिंह रावत तथा तुल्याड़ा में पवना देवी पत्नी श्री अनिल पंवार को उप प्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद दोनों क्षेत्रों में खुशी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित उप प्रधानों को फूल-मालाएं पहनाकर एवं शुभकामनाएं देकर उनका स्वागत किया। लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों जनप्रतिनिधि गांव के विकास, जनहित के कार्यों तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने दोनों नवनिर्वाचित उप प्रधानों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।